Breaking News

भूजल सप्ताह के तहत पहाड़पुर में रैली निकालकर बताया जल संरक्षण का महत्व

Spread the love

बदायूँ: भूमि संरक्षण इकाई (कृषि विभाग) के तत्वाधान में बुधवार को ग्राम पहाड़पुर विकास खण्ड अम्बियापुर में भूजल सप्ताह के तहत रैली निकाली गई तथा सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
भूमि संरक्षण अनुभाग के अवर अभियन्ता पूरन सिंह द्वारा द्वारा संचालित की जा रही खेत-तालाब योजना के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गयी। भूजल संरक्षण हेतु रेन वॉटर हारवेस्टिंग के लाभ से अवगत कराते हुये अपने छतो एवं घरों पर स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राहुल कुमार एवं देवेन्द्रपाल सिंह द्वारा भूमि संरक्षण इकाई स्तर पर संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के महत्वों के बारे में बताया गया तथा उनका लाभ प्राप्त करने हेतु अनुरोध किया गया। रैली में ग्राम प्रधान पहाड़पुर एंव क्षेत्र पंचायत सदस्य पहाड़पुर भी उपस्थित रहे। उनके द्वारा भूमि संरक्षण अनुभाग के माध्यम से कराये गये कार्याें की प्रशंसा करते हुये ग्रामीणों को भूजल संरक्ष्ण का महत्व बताया गया साथ ही ग्रामीणें को जल संरक्षण किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान पहाड़पुर, अवर अभियन्ता पूरन सिंह, वीरेश कुमार, देवेन्द्रपाल सिंह एंव राहुल कुमार व ग्रामवासी मौजूद रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गीत गुलमोहर’ में गूँजेंगे प्रेम, प्रकृति और कविता के स्वर

Spread the love‘ बदायूं। साहित्य और संस्कृति के विविध पक्षों को समर्पित संस्था आचमन फाउंडेशन …