Breaking News

शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव की निधि से मिले 12.21 लाख, लगेगा नया 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर

Spread the love

बदायूं। शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव के प्रयासों से ककराला टाउन के लोगों को बिजली की बरसों पुरानी समस्या से बड़ी राहत मिलने जा रही है। ककराला में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विधायक ने अपनी निधि से 12.21 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिससे क्षेत्र में नए 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना की जाएगी। इस सौगात के मिलने से ककराला के बाशिंदों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ककराला क्षेत्र में लंबे समय से ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली ट्रिपिंग (कटौती) की गंभीर समस्या बनी हुई थी। स्थानीय लोग लगातार इस समस्या से जूझ रहे थे, और बिजली विभाग के पास बजट न होने के कारण शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पा रहा था।
जब यह मामला शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत इस पर पहल की। विधायक ने अपनी निधि से इस कार्य के लिए 12.21 लाख रुपये के बजट प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी।
नए 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना के बाद ककराला के लोगों को लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से स्थायी रूप से निजात मिल जाएगी। इस सुधार से ककराला के हजारों स्थानीय परिवारों के साथ-साथ वहां के व्यापारियों को भी अपने कारोबार में बड़ी राहत मिलेगी। विभागीय स्तर की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य धरातल पर शुरू हो जाएगा।
ककराला वासियों ने विधायक हिमांशु यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए विधायक की यह सक्रियता सराहनीय है और इससे विकास को नई दिशा मिल रही है।
इस संबंध में विधायक हिमांशु यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्रीय जनता को सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराते हुए निरंतर विकास कार्य जारी रखे जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न, बच्चों को निपुण बनाने पर जोर

Spread the loveकादरचौक। ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी के प्रशिक्षण कक्ष में चल रहा पांच दिवसीय …