Breaking News

2027 में पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प

Spread the love

उझानी। भारतीय जनता पार्टी 114 बिल्सी विधानसभा द्वारा मंगलवार को उझानी नगर के भगवान दास पैलेस में “भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं बरेली के पूर्व महानगर अध्यक्ष के. एम. अरोड़ा जी उपस्थित रहे। सम्मेलन में शत-प्रतिशत बूथ अध्यक्षों ने सहभागिता कर आगामी चुनावों में भाजपा की विजय का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केएम अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रूपी विशाल वटवृक्ष का मुख्य आधार हमारे बूथ अध्यक्ष ही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ जीता तो चुनाव जीता मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया और कहा कि कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत से ही पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अथक परिश्रमी होता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुसार कार्य किया है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से एकजुट होकर वर्ष 2027 में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक सुधीर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव, शिशुपाल शाक्य ब्लॉक प्रमुख, उझानी, अजय तोमर जिला मंत्री, नवनीत शाक्य, शैलेंद्र मोहन शर्मा मंडल प्रभारी, आरती कश्यप, आदित्य माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष, राहुल देव शाक्य, सचिन अग्रवाल, मोहित तोमर, उपदेश चौहान सहित बड़ी संख्या में सम्मानित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …