बदायूं। परशुराम युवा मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि वे 23 तारीख को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने भाई-बहनों के साथ शामिल होने के लिए जाने वाले थे। उनके अनुसार, इससे पहले ही बिसौली पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही रोक दिया और हाउस अरेस्ट कर दिया।
हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।
Budaun Amarprabhat