Breaking News

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the love

बिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों और अन्य कीड़ों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण चैन की नींद लेना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के मौसम में जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरों का प्रजनन तेजी से हो रहा है, लेकिन नगर में अभी तक नियमित फॉगिंग नहीं कराई गई है। लोगों का कहना है कि कई बार समस्या की जानकारी देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द पूरे नगर में फॉगिंग अभियान चलाने और आवश्यक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण पाया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!