Breaking News

28 जुलाई तक पूर्ण करें कांवड़ यात्रा से सम्बंधित समस्त कार्य

Spread the love

डीएम ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

बदायूं: 21 जुलाई। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मंगलवार को कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आहूत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि अधिकारी कावड़ यात्रा में लगी ड्यूटी को गंभीरतापूर्वक करें। एसडीएम, सीओ, अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र का निरीक्षण करें तथा सभी कार्य 28 जुलाई तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कावड़ियों को कोई परेशानी ना हो।
30 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो रही कावड़ यात्रा के संबंध में आहूत बैठक में डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधियों आदि के साथ शांति समीति बैठक अवश्य करें। उन्होंने कहा कि डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फिट व अधिकतम चौड़ाई 10 फिट ही रहें, यह सुनिश्चित किया जाए तथा डीजे पर बजने वाले गानों का अधिकतम वॉल्यूम 75 डेसीबल ही अनुमन्य होगा।
उन्होंनेे कहा कि सीसीटीवी से सम्बंधित समस्त कार्य 26 जुलाई तक पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जो भी शिविर लगें वह सड़क से कम से कम 10 मीटर अंदर लगंे तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि शिविर संचालक शिफ्टों में 24 घंटे के लिए अपने व्यक्तियों की तैनाती वहां करें।
उन्होंनेे कहा कि सड़क के समीप खुले तालाब आदि पर बैरिकेडिंग कराई जाए तथा कांवड़ मार्ग पर पेड़ों की छटाई तथा साफ-सफाई विशेष ध्यान रखा जाए, निराश्रित पशुओं को समीपवर्ती गौसंरक्षण केन्द्र में संरक्षित किया जाए। उन्होंन सड़क पर टी प्वाइंट व मोड़ पर रंबल स्ट्रिप लगाई जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि विद्युत पोलों पर प्लास्टिक व रैपिंग ठीक प्रकार से कराई जाए तथा बरसात में विद्युत पोलों पर करंट न आए यह सुनिश्चित किया जाए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि बैठक के दौरान गत बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति भी जानी गई। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले चौराहों को सजाया जाए। जनपद में कांवड़ मार्ग कुल 331 कि0मी0 है, जिसमें बरेली से बिनावर, बदायूँ, उझानी होते हुए कछला तक, उसावां से अलापुर, बदायूँ, उझानी होते हुए कछला तक, उसहैत से ककराला, बदायूँ, उझानी होते हुए कछला तक, आंवला से कुवरगांव, बदायूँ, उझानी होते हुए कछला तक, वजीरगंज से बिल्सी, मुजरिया होते हुए कछला तक, बिसौली से बिल्सी होते हुए मुजरिया होते हुए कछला तक, सहसवान से कछला एवं सहसवान से मुजरिया, कछला तक है।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एक पेड़ माँ के नाम के साथ डिजिटल साक्षरता पर जोर, कार्यकर्ताओं को मिले विशेष निर्देश

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित एक …

error: Content is protected !!