Breaking News

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the love

राज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव

बदायूँ। संगीत की समृद्ध विरासत को सहेजने और कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए समर्पित, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के सदस्य एवं बरेली मंडल संयोजक डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड राज्य में भी ‘संगीत नाटक अकादमी’ की स्थापना किए जाने का एक महत्वपूर्ण और विस्तृत प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
आज की युवा पीढ़ी को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए एक सशक्त मंच की अत्यंत आवश्यकता है। संगीत नाटक अकादमी की स्थापना से न केवल नवोदित कलाकारों को उचित दिशा और अवसर मिलेगा, बल्कि संगीत संस्थाओं का भी अभूतपूर्व विकास होगा।
भेंट के दौरान डॉ. मदन मोहन लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया कि भारतीय संगीत को जन-जन तक पहुँचाने और जमीनी स्तर के कलाकारों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अकादमिक संस्थानों का होना बेहद जरूरी है। यदि उत्तराखंड में संगीत नाटक अकादमी की स्थापना होती है, तो इससे पर्वतीय क्षेत्र की लोक कलाओं, संस्कृति और शास्त्रीय संगीत को वैश्विक पहचान मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही, कलाकारों और संगीत से जुड़े संस्थानों का चहुंमुखी विकास संभव हो सकेगा।
डॉ. लाल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज का युवा वर्ग अपनी कला के प्रति बेहद जुनूनी है, लेकिन उचित मंच और मार्गदर्शन के अभाव में कई बार उनकी प्रतिभा सिमट कर रह जाती है। अकादमी के माध्यम से इन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए नियमित रूप से सांस्कृतिक मंच और कार्यक्रम उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. मदन मोहन लाल द्वारा प्रस्तुत किए गए इस विचार और प्रस्ताव को बेहद गंभीरता से सुना और कलाकारों के हित में उठाए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की। इस मुलाकात से कला जगत से जुड़े लोगों में एक नई उम्मीद जग गई है कि आने वाले समय में उत्तराखंड में भी संगीत नाटक अकादमी के गठन की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!