Breaking News

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर में चल रही आर्य संस्कारशाला गुरुकुल के बच्चों की प्रतियोगिताओं का सिलसिला जारी है। आयोजन के चौथे दिन का सत्र पूरी तरह से योग, व्यायाम और शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता को समर्पित रहा। संस्कारशाला के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और शारीरिक लचीलेपन का बेहद सुंदर और आकर्षक प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक कठिन योगासन प्रस्तुत किए। इसमें कुमारी राधिका ने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 से अधिक दुर्लभ आसन मंच पर करके दिखाए और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अपने नाम किया।
वहीं, नौ प्रकार के कठिन योगासन सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने पर कुमारी मधु आर्य को द्वितीय स्थान मिला। इसके अलावा, नीरज आर्य ने आठ प्रकार के योगासन लगाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी आराध्या ने बेहतरीन प्रयास करते हुए सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। बच्चों के इन हैरतअंगेज और अनुशासित प्रदर्शन की वहां मौजूद सभी दर्शकों और आचार्यों ने जमकर सराहना की।
इस अवसर पर आर्य संस्कारशाला की शिक्षिका आचार्या कुमारी तृप्ति आर्य ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि, “आर्य संस्कारशाला के संस्थापक व संचालक आचार्य संजीव रूप बच्चों को बहुत ही मनोयोग से योग, प्राणायाम, व्यायाम और यज्ञ आदि सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ रहे हैं। यही कारण है कि यहां के बच्चे हर क्षेत्र में अपनी छिपी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।”
संस्कारशाला प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं की कड़ी में आगामी पांचवें दिन बच्चों की बौद्धिक क्षमता को परखने के लिए भाषण एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे अपनी वक्ता कला और संगीत कौशल का प्रदर्शन करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!