Breaking News

संविलित विद्यालय सादुल्लापुर भितारा में ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान-2’ का भव्य आयोजन

Spread the love

विधायक महेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर निकाली रैली
बदायूँ। संविलित विद्यालय सादुल्लापुर भितारा में ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान-2’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक महेश गुप्ता, अति विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सालारपुर सुनील कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी उझानी प्रशांत कुमार ने उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वन्दना के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय पहुंचे अतिथियों का नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित बैज लगाकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत की प्रस्तुति दी और आज के दौर के सबसे गंभीर विषय ‘सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव’ पर आधारित एक प्रभावशाली लघु नाटिका का मंचन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सदर विधायक महेश गुप्ता ने सरकारी विद्यालयों में लगातार बदलते और सुधरते शिक्षण परिवेश की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों और बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा अपने आशीर्वचन से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
रैली का शुभारंभ: सदर विधायक महेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को गांव के लिए रवाना किया, जिससे पूरे क्षेत्र में शिक्षा का संदेश गूंज उठा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक महेश गुप्ता ने बीएसए बदायूँ के साथ मिलकर विद्यालय प्रांगण में पौधे रोपे और वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी, सह जिला संयोजक व ब्लॉक सालारपुर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एआरपी शुभम वशिष्ठ, महासंघ के ब्लॉक पदाधिकारी युयुत्स जयंत, निशांत शर्मा, आयुषी पाराशरी, प्रशांत वर्मा, ग्राम प्रधान अशोक सहित भारी संख्या में अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन आयुषी पाराशरी ने किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं जिला सह संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदीप गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, शिक्षकों और ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
संविलित विद्यालय के समस्त स्टाफ रिंकी हरवंश, मंजू रानी, अंशु भाटी, जयवीर सिंह, नेहा, रुचि शर्मा, निशा सिंह, कुसुम, मीना और आर्येंद्र—तथा एस.एम.सी. अध्यक्ष ने पूर्ण मनोयोग से अपनी सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफलता प्रदान की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। समाजवादी पार्टी की ओर से मुड़िया धुरे स्थित …

error: Content is protected !!