Breaking News

खेत तालाब योजना में करें आवेदन, सरकार दे रही 50 प्रतिशत अनुदान

Spread the love

बदायूँ: भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ0 नरेन्द्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास अन्तर्गत खेत तालाब योजना के अन्तर्गत ऐसे लाभार्थी, जिन्होंने विगत् 07 वर्षों में उद्यान विभाग व कृषि विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (स्प्रिंकलर सेट) की स्थापना कराते हुए त्रिपक्षीय अनुबंध कर उद्यान विभाग के माध्यम से स्प्रिंकलर सेट की स्थापना कराई है। जनपद में इस योजनान्तर्गत कुल 12 तालाबों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक कृषक कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर अपनी बुकिंग कर सकते है।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी को 1000 रुपए टोकन मनी के रूप में यू0पी0आई0 के माध्यम से या यूनियन बैंक खाते में जमा करनी होती है। अभिलेखीय औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए लाभार्थी के द्वारा स्वंय तालाब खुदाई एवं पक्के इनलेट का कार्य किया जाता है। लघु तालाब (22मी0 x 20मी0 x 3मी0) जिसकी विभिन्न मदों के माध्यम से कुल लागत 1.05 लाख रू0 आती है, उस पर 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 52500 रू0 की अनुदानित धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाने का प्रावधान है। तालाब खुदाई के उपरांत प्रथम किस्त 39375 रुपए तथा पक्का इनलेट बनाने के उपरांत दूसरी किस्त 13125 रू0 सीधे लाभार्थी के खाते में डी0बी0टी0 के माध्यम से भेजी जाती है।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी द्वारा खुदाई न करने की स्थिति में टोकन मनी 1000 रुपए जब्त हो जाएगी तथा तालाब खुदाई के उपरांत टोकन मनी की धनराशि को वापस किए जाने का प्रावधान है। तालाब खुदवाने वाले लाभार्थी के लिए पम्पसेट दिए जाने का प्रावधान है, जिस पर मूल्य का 50 प्रतिशत या अधिकतम 15000 रुपए की धनराशि का अनुदान दिए जाने की व्यवस्था है। तालाब की बुकिंग हेतु पोटर्ल सक्रिय है। अधिक जानकारी के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी, कार्यालय के मो0नं0 9721700744 पर संपर्क किया जा सकता है।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ की मजबूती से ही 2027 में रचेगा भाजपा विजय का नया इतिहास

Spread the loveबूथ अध्यक्षों के दम पर 2027 में बदायूँ की छहों विधानसभा सीटों पर …

error: Content is protected !!