Breaking News

ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में सोशल ऑडिट पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

आसफपुर। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम 2025 के तहत सोशल ऑडिट विषयक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर उमलेश देवी और मोहम्मद राशिद द्वारा सभी प्रतिभागियों को सोशल ऑडिट से जुड़ी बारीकियों और विषय से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में बरेली, शाहजहांपुर और संभल जनपद से आए लगभग 40 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से प्रमोद कुमार, विमल कुमार, रीमेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, ममता शर्मा, सरिता यादव और नम्रता गुप्ता सहित अन्य प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 जुलाई से 25 जुलाई तक सुचारू रूप से संचालित रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …