Breaking News

बाराचिर्रा न्याय पंचायत की माह जुलाई की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक

Spread the love

बदायूं जनपद के कादरचौक विकासखंड की बाराचिर्रा न्याय पंचायत की माह जुलाई की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन 21.07.2026 दिन मंगलवार को बाराचिर्रा न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नरायण नगला में श्रीमती सुधा मिश्रा (एसआरजी) की अध्यक्षता में दोपहर 1:30 बजे से शुभारंभ होकर 3:00 बजे संपन्न हुई, जिसमें मुख्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसआरजी सुधा मिश्रा ने बैठक का एजेंडा विभाग द्वारा प्रारंभ की गई तीन नई पहलों पर विस्तृत चर्चा- जैसे-10 प्रमुख शिक्षण – अधिगम प्रक्रियाओं का प्रभावी अनुपालन एवं विद्यार्थियों के अधिगम स्तर की आवश्यकता अनुसार (कैच अप) शिक्षण कार्यक्रम का संचालन तथा विद्यार्थियों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु- डिअर (ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड) कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रजिस्ट्रेशन, डीबीटी पर पेंडिंग का समाधान हुआ या नहीं/ कितने छात्रों के सापेक्ष कितनों की डीबीटी पूर्ण हुई। राशन कार्ड/ फैमिली आईडी संख्या सहित की सूचना पूर्व में दिए गए फॉर्मेट पर। दिव्यांग छात्रों को चिन्हित करना तथा उनको बीआरसी असरासी पर लगने वाले दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनने के लिए लगने वाले कैंप की सूचना देना। वो सूचना आपने दी छात्रों के नाम के सामने ‘हां’ या ‘नहीं’ में अंकित करना। नवीन कक्षा 1 व 2 छात्र /छात्राओं के आधार की सूचना। प्रेरणा पोर्टल पर नि:शुल्क पुस्तक वितरण का डाटा भरने की रिपोर्ट। हां, नहीं या अपूर्ण में देना। कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्राप्त के लिए लाभान्वित शिक्षकों/ शिक्षामित्रों /अनुदेशकों की नाम सहित सूचना पर विस्तार से चर्चा परिचर्चा की। शिक्षक संकुल श्रीमती कामिनी रानी ने संदर्शिका, किड्स एवं तालिका, प्रिंटरिच सामग्री के उपयोग पर चर्चा, नवीन नामांकन हेतु अभिभावकों से प्रारंभिक संपर्क। अनियमित उपस्थित होने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क, जिससे बच्चों में नियमित विद्यालय आने की आदत विकसित हो, खेल आधारित शिक्षण, गीत कहानी गतिविधि आधारित शिक्षण, मजेदार दिन (फनडे), सहपाठी सहयोग (पीयर लर्निंग), जिससे विद्यालय का वातावरण बच्चों के लिए आनंदमय एवं आकर्षक बनाया जा सकता है। लाइब्रेरी बुक्स का उपयोग तथा समाचार- पत्र का वाचन, शिक्षक द्वारा प्रत्येक बच्चे से व्यक्तिगत संवाद “मुझे क्या पसंद है” गतिविधि, प्रत्येक दिन कक्षा में एक नई रोचक एवं छोटी गतिविधि शामिल करना जैसे- कहानी दिवस, गणित खेल, चित्रकला/ रचनात्मक लेखन, समूह गतिविधि, गीत कविता इत्यादि। ड्रॉप आउट एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों की शत -प्रतिशत नामांकन व्यवहारिक रणनीति बनाना, व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए घर-घर संपर्क अभियान “स्कूल हर दिन आये” इत्यादि पर व्यापक चर्चा करते हुए टी०एल०एम० का प्रदर्शन अनिवारी रूप से किया जाए। “ईको क्लब” – मिशन लाइफ फॉर्मेशन नोटिफिकेशन को अपलोड करना। मीना मंच के टूल- 10 साप्ताहिक गतिविधि आदि पर प्रकाश डाल। संकुल बैठक संपन्न होने के बाद सभी शिक्षक संकुल द्वारा प्रेरणा ऐप पर दिए गए डीसीएफ पर बैठक आयोजन संबंधी सूचना भरी साथ ही सभी प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक /नोडल शिक्षकों ने गूगल फॉर्म को बैठक आयोजन संबंधी सूचना अनिवार्य रूप से भरी।
इस अवसर पर सुधा मिश्रा (एसआरजी), मुकेश कुमार यादव (पीटीआई), कामिनी रानी (कोषाध्यक्ष), कृष्णा यादव, जमीर अहमद, प्रियंका चाहर, जावेद अली, रूमाना बेगम, शिव कुमारी शाक्य, रिचा वर्मा, दीपक गौड़, ज्योति चौधरी, गीता रानी, राधिका माहेश्वरी, प्रीति आदि। प्रधानाध्यापक दीपक गौड़ ने सभी को सूक्ष्म जलपान कराकर सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शंकर गिरी महाराज मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम ललसी नगला स्थित प्राचीन श्री श्री 1008 शंकर …

error: Content is protected !!