Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, भाषा-कौशल, कल्पनाशक्ति एवं प्रभावी लेखन-अभिव्यक्ति का विकास करना था।

प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी मौलिक सोच, कल्पनाशक्ति एवं लेखन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली एवं रचनात्मक लेख प्रस्तुत किए। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर अनुशासन, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा।

प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार हैं—
कक्षा 1: पूर्वांश, जियां एवं अनन्या मिश्रा।
कक्षा 2: हर्ष शाक्य, मानवी एवं तेजस्वी भारद्वाज।
कक्षा 3: कृतिका चौहान, प्रबुद्ध चौहान एवं जिज्ञासा वर्मा।
कक्षा 4: आराध्या ठाकुर एवं ऋषभ यादव।
कक्षा 5: संगीता एवं हिमांशु रावल।

विद्यालय के निदेशक वी.पी. सिंह ने कहा कि रचनात्मक लेखन विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, अभिव्यक्ति क्षमता एवं आत्मविश्वास को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल कुमार सिंह ने कहा कि लेखन केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि विचारों एवं संस्कारों की अभिव्यक्ति है। निरंतर अभ्यास से प्रत्येक विद्यार्थी अपनी लेखन क्षमता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकता है।

प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ भाषा पर उनकी पकड़ मजबूत करती हैं तथा आत्मविश्वास में वृद्धि करती हैं।

इस अवसर पर अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह, पीटीआई विश्वदीपक शर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देने एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!