Breaking News

भूजल सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

बदायूं। भूजल सप्ताह (16–22 जुलाई 2026) के विशेष अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधैती में विद्यार्थियों के बीच जल संरक्षण को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनाधर्मिता और कूची के कमाल से भूजल संरक्षण के महत्व, जल बचाने के सरल उपाय तथा पर्यावरण संतुलन के प्रति अपनी संवेदनशीलता को कागजों पर उकेरा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने पानी की एक-एक बूंद के महत्व को समझाते हुए भविष्य के जल संकट पर गंभीर चिंता जताई और इसके निवारण के प्रभावी उपाय प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिताओं के समापन पर प्रत्येक विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।
कार्यक्रम के सफल संचालन और निष्पक्ष मूल्यांकन में शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित सहयोगियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल के रूप में राकेश यादव (ए.आर.पी., विज्ञान), संजीव यादव (पूर्व एन.पी.आर.सी.), अंकित मलिक (नोडल संकुल शिक्षक), मोहनलाल गुप्ता ने अपनी निष्पक्ष और सटीक निर्णय प्रक्रिया से प्रतियोगिताओं को सफलता के शिखर तक पहुंचाया।
यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच साबित हुआ, बल्कि उनमें कम उम्र से ही जल संरक्षण के प्रति गहरी जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की एक अत्यंत प्रेरणादायी पहल भी रहा। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने इस सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली

Spread the loveबिसौली। आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर, बंजरिया में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के …

error: Content is protected !!