आसफपुर। क्षेत्र के गांव द्वंदपुर स्थित आसफपुर-चंदौसी मुख्य मार्ग पर बाजार के बीचों-बीच स्थित एक मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान के अज्ञात बदमाशों द्वारा शटर तोड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
पीड़ित दुकानदार अरविंद पुत्र लालता प्रसाद, निवासी द्वंदपुर ने घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह दुस्साहसिक वारदात बीती गुरुवार रात की है, जब अज्ञात लोग दुकान को निशाना बनाने की फिराक में थे।
सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुँचा तो उसे शटर टूटने के निशान मिले, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है, ताकि जल्द ही घटना का खुलासा किया जा सके।
Budaun Amarprabhat