बदायूं। आगामी श्रावण माह के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संयुक्त रूप से पैदल गश्त की।
इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैदल गश्त के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी भी की गई।
गश्त में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस हरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि श्रावण माह के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार गश्त एवं निगरानी बढ़ाई जाएगी।
Budaun Amarprabhat