Breaking News

मदर एथीना स्कूल में ‘कहानी वाचन’ एवं ‘अंग्रेजी भाषण’ प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बच्चों की प्रतिभा और कला को निखारने के उद्देश्य से एक शानदार आयोजन किया गया। विद्यालय में कक्षा के0जी0 से लेकर कक्षा-5 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘कहानी वाचन’ तथा कक्षा-6 से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘अंग्रेजी भाषण’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘नैतिक कहानियाँ’ था। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने न केवल सुंदर और प्रेरणादायक कहानियाँ सुनाईं, बल्कि रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक प्रॉप्स के माध्यम से अपनी कहानियों को मंच पर जीवंत कर दिया।
वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए इस प्रतियोगिता का विषय ‘‘बंद दरवाजों के पीछेः हमारे घर तो चमचमाते हैं पर सड़कें क्यों नहीं?’’ रखा गया था। प्रतिभागियों ने इस गंभीर और सामाजिक विषय पर बेहतरीन अंग्रेजी में अपने ज्ञान और प्रतिभा का परिचय देते हुए बेहद प्रेरणादायक विचार रखे।
इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भाषा कौशल का विकास करना था। बच्चों के जबरदस्त उत्साह से पूरा विद्यालय परिसर गूँज उठा।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने कहा कि कहानियाँ सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह हमारे संस्कारों और कल्पनाओं की नींव होती हैं। आज हमारे विद्यालय के के0जी0 से लेकर कक्षा-8 तक के बच्चों ने जिस तरह से मंच पर आकर अपनी बात रखी, वह उनके बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है। इस डिजिटल युग में भी बच्चों का किताबों और कहानियों से जुड़े रहना बेहद ज़रूरी है।
यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनमें बौद्धिक क्षमता एवं वैचारिक स्पष्टता को बढ़ाने की दिशा में एक बेहद सफल और सराहनीय कदम साबित हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …