जागरुकता चौपाल का आयोजन कर किया योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्ररित
बदायूँ: 22 जुलाई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या अवनी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई तथा ब्लॉक वजीरगंज में जागरुकता चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि विवाद 01 व अतिरिक्त विवाह घरेलू हिंसा सम्बन्धित 05 सहित कुल 06 शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुनवाई के अन्तर्गत प्राप्त हुये। जिसमें मा0 सदस्या द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के गुणवत्तापरक व समयबद्ध समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
मा0 सदस्या अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
जागरुकता चौपाल में आयी महिलाओं को मा0 सदस्या द्वारा महिला सुरक्षा के सम्बंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों व किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा महिलाओं को सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक व अन्य योजनाओं का लाभ अपना आर्थिक व सामाजिक उत्थान करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सबल बनकर समाज में और बेहतर कार्य कर सकती हैं।
सदस्या द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220 तथा व्हॉट्सएप नंबर 6306511708 पर भी किया जा सकता है। मा0 सदस्या द्वारा ब्लॉक वजीरगंज में आयोजित जागरुकता चौपाल में गर्भधात्री महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक नोडल अधिकारी अंजुम बी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी शैली गोविल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, संरक्षण अधिकारी छवि वैश्य, जिला मिशन समन्वयक, प्रतिक्षा मिश्रा सेन्टर मैनेजर, प्रीति चौहान, डोली आदि उपस्थित रहें।
—-
Budaun Amarprabhat