बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार श्री बी०एल० वर्मा 18 जुलाई को बदायूँ में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री बी०एल० वर्मा प्रातः 11:00 बजे पुलिस लाइन ग्राउण्ड में सामाजिक अधिकारिता शिविर के तहत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि में भाग लेंगे। दोपहर 12:00 बजे विकास भवन सभागार में कृषक गोष्ठी में भाग लेंगे। दोपहर 02:00 बजे जिला सिविल बार एशोसिएशन में स्वागत समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 03:00 बजे जिला बार में नवनिर्मित टीन शैड का उद्घाटन करेंगे। सांय 04:00 बजे बदायूँ क्लब में आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे।
Check Also
दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 सड़कों और निर्माण कार्यों को मंजूरी
Spread the loveचेयरमैन फात्मा रजा ने दी हरी झंडी, शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों …
Budaun Amarprabhat