Breaking News

श्री शीतलाष्टमी का 102वां महोत्सव 10-11 मार्च को, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Spread the love


बदायूं। हर वर्ष चैत्र मास में मनाया जाने वाला श्री शीतलाष्टमी महोत्सव इस बार 10 और 11 मार्च को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष माता का 102वां महोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
महोत्सव के प्रथम दिवस मंगलवार को माता रानी का वैदिक पूजन, अभिषेक और दिव्य यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में सभी की आरोग्यता और कल्याण के लिए वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी जाएंगी। पुराणों के अनुसार शीतला माता को आरोग्यता की देवी माना जाता है और उनके पूजन से समस्त रोगों का नाश होता है तथा दैहिक और दैविक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और काली के अखाड़े शामिल होंगे। परंपरा के अनुसार माता अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए प्रतिवर्ष नगर भ्रमण करती हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
भक्तजन शोभायात्रा के दौरान भजन-कीर्तन का आनंद लेंगे। आयोजकों के अनुसार इस शोभायात्रा की तैयारियां कई महीनों से की जा रही हैं, ताकि महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम रमजानपुर में होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक

Spread the loveधर्मगुरु और समाज के प्रतिनिधियों से शांति बनाए रखने की अपील संवाददाता – …

error: Content is protected !!