Breaking News

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love


बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर 43 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार उपनिरीक्षक कपिल कुमार को प्रभारी चौकी कछला घाट थाना उझानी से थाना बिल्सी भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक गौरव कुमार को प्रभारी चौकी बगरैन थाना वजीरगंज से प्रभारी चौकी कछला घाट थाना उझानी तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक रिंकू कुमार को प्रभारी चौकी अब्दुल्लागंज थाना उझानी से थाना मुजरिया भेजा गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक रवनीत सिंह को प्रभारी चौकी सैथा थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी अब्दुल्लागंज थाना उझानी, जबकि उपनिरीक्षक पवन कुमार को थाना मूसाझाग से प्रभारी चौकी सैथा थाना कोतवाली तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक नरोत्तम सिंह को थाना बिल्सी से थाना बिनावर और उपनिरीक्षक संजिव कुमार को थाना बिनावर से थाना मूसाझाग भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह को थाना बिनावर से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह का पूर्व में किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
यातायात शाखा में भी बदलाव करते हुए उपनिरीक्षक मुरारीलाल साहू को प्रभारी यातायात बिसौली से प्रभारी यातायात उझानी, जबकि उपनिरीक्षक रामसेवक राठौर और नासिर हुसैन को यातायात पुलिस में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा मुख्य आरक्षी और आरक्षियों के भी बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए हैं। कई पुलिसकर्मियों को यूपी-112 से विभिन्न थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ को थानों से अन्य शाखाओं में तैनात किया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन करते हुए अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!