Breaking News

तमंचा व चार कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुंवरगांव पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक विजयेन्द्र द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में 5 मार्च 2026 को थाना कुंवरगांव पर दर्ज मुकदमा संख्या 024/2026 धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी रमेश पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम सिगोई थाना कुंवरगांव जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर तथा चार कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 131 बीएनएस व 3/25(1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधायकों का फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: विधानसभा अध्यक्ष

Spread the loveसंवाददाता: विशेष प्रतिनिधि, लखनऊ लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अधिकारियों …

error: Content is protected !!