Breaking News

बदायूं पुलिस परिवार में होली की हर्षोल्लास भरी शुरुआत

Spread the love

रिजर्व पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ होलिका पूजन, रंग, मिष्ठान और उपहार वितरित
बदायूं। बदायूं में होली के पावन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, डॉ. हृदेश सिंह कठेरिया और क्षेत्राधिकारी नगर, रजनीश कुमार उपाध्याय तथा क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी, डॉ. देवेन्द्र कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में विधिपूर्वक होलिका पूजन किया।
इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्य और उनके बच्चे उपस्थित रहे। पूजन समारोह के दौरान अधिकारीगण ने सभी पुलिस परिवार के सदस्यों और बच्चों को मिष्ठान, होली के रंग, उपहार और चॉकलेट वितरित किए। उन्होंने सभी को सुरक्षित एवं हर्षोल्लास से भरी होली मनाने की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार के सदस्य एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देते दिखे, जिससे माहौल उत्सवपूर्ण बन गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …