Breaking News

अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

Spread the love

बिल्सी। कस्बे के अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोगों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …