Breaking News

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: लाठी से पीटकर पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Spread the love

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू
लखनऊ।
राजधानी के दक्षिणी जोन में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजेहटा गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि किसी घरेलू विवाद को लेकर बेटे और पिता के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में बेटे ने लाठी उठाकर अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं आरोपी बेटे की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!