Breaking News

रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया सब इंस्पेक्टर, एंटी करप्शन टीम की अमेठी में बड़ी कार्रवाई

Spread the love

विवेचना के नाम पर मांगी थी घूस, शिकायत के सत्यापन के बाद इन्हौना कस्बे में होटल के पास से गिरफ्तारी
अमेठी।
जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा की पहचान राजेश पाल के रूप में हुई है, जो इन्हौना थाने में तैनात बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक एक पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि सब इंस्पेक्टर राजेश पाल विवेचना के नाम पर उससे रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।
इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। तय योजना के तहत जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें अमेठी के इन्हौना कस्बे में एक होटल के पास से रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!