Breaking News

बांस बरौलिया में दो सगे भाइयों की मौत से शोक की लहर

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया निवासी दो सगे भाइयों की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को जब दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
गांव निवासी विनोद कुमार (45) और उनके बड़े भाई रंजीत कुमार (55) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार करीब दस दिन पहले दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में लेकर गए थे।
बताया जाता है कि उपचार के दौरान दोनों भाइयों की हालत लगातार गंभीर होती चली गई और आखिरकार दोनों ने दम तोड़ दिया। रविवार को जब उनके शव गांव पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मृतक विनोद कुमार अंबियापुर ब्लॉक में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनके बड़े भाई रंजीत कुमार खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे गांव में भी गहरा शोक व्याप्त है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं के वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी ने तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन से की मुलाकात

Spread the loveबदायूं। बदायूं के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फखरे अहमद शोबी ने हैदराबाद पहुँचकर तेलंगाना …

error: Content is protected !!