Breaking News

तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा व फल ठेले में मारी टक्कर, पांच लोग घायल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी (बदायूं)। नगर के बदायूं बस स्टैंड के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा और फल के ठेले में जा टकराई। हादसे में ई-रिक्शा सवार और फल विक्रेता समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम बदायूं की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। जैसे ही वह बदायूं बस स्टैंड के पास पहुंचा तो वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया और सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा व फल के ठेले में जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और फल का ठेला पलट गया, जिससे सड़क पर फल बिखर गए। हादसे में ई-रिक्शा में सवार ग्राम गढ़ौली निवासी रचना पाल, पहाड़पुर निवासी अनेक पाल, मोहल्ला संख्या आठ निवासी फईम, फल विक्रेता अंकित कुमार और कुदरनी निवासी रामप्यारी घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभालकर उपचार के लिए भेजा। वहीं दुर्घटना से नाराज लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ से चालक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!