Breaking News

पुलिस लाइन में रंगों की बौछार, एसएसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

Spread the love


बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)।
होली पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन बदायूं में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे और समरसता का माहौल देखने को मिला। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन सम्पन्न हुआ।
एसएसपी ने सभी से होली का पर्व शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि उनके निर्देशन तथा एएसपी नगर विजयेन्द्र द्विवेदी और एएसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया के नेतृत्व में जिले भर में होली को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस टीमों, क्यूआरटी, स्वाट और सर्विलांस टीमों के साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी गई।
सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त और पेट्रोलिंग करते हुए जनता से संवाद स्थापित किया। प्रत्येक बीट में क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की गई थी, जिससे छोटी से छोटी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
वहीं पुलिस सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय रहा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अफवाहों व भ्रामक खबरों पर लगातार निगरानी रखी गई। डायल-112 की पीआरवी टीमों ने भी त्वरित कार्रवाई कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने “बदायूं पुलिस” की सराहना करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को संयम, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने पर बधाई दी। साथ ही जनपदवासियों, पीस कमेटी के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से होली का पर्व जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!