Breaking News

बिल्सी में एक करोड़ से सड़कें व पथ प्रकाश होंगे मजबूत, विधायक हरीश शाक्य बोले—विकास से अछूता नहीं रहेगा कोई गांव

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से सड़क मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नव निर्माण कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। क्षेत्र में अब तक सड़क मार्गों का व्यापक जाल बिछाया जा चुका है। अब एक करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण के साथ-साथ पथ प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।
विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में सड़क मार्गों का विकास सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि यातायात के मार्ग जितने अधिक सरल और सुगम होंगे, उतना ही क्षेत्र के आम जनमानस को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जहां-जहां सड़कों की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य कराया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे।
विधायक ने बताया कि अब तक अधिकांश गांवों में विकास कार्य कराए जा चुके हैं और क्षेत्र में विकास की गति लगातार जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!