Breaking News

सदभाव समाज सेवा समिति ने समाजसेवी रमेश चंद्र का किया सम्मान

Spread the love

बरेली। सदभाव समाज सेवा समिति परिवार बरेली की ओर से रविवार को मुरादाबाद के प्रसिद्ध समाजसेवी और “बोलती रामायण” के प्रचारक रमेश चंद्र का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों और शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित कर उनके सामाजिक व धार्मिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर रमेश चंद्र ने उपस्थित लोगों को “बोलती रामायण” का डेमो भी दिखाया। उन्होंने बताया कि एक ही डिवाइस के माध्यम से वाल्मीकि रामायण, श्रीमद्भगवद गीता, रामचरितमानस सहित विभिन्न प्रकार की आरतियां और धार्मिक पाठ सुने जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से लोग आसानी से घर बैठे धार्मिक ग्रंथों का श्रवण कर सकते हैं।
कार्यक्रम में सुनील सक्सेना ‘मिलन’, संतोष उपाध्याय, विपिन कौसर, डॉ. सुबोध अस्थाना, ज्योतिषाचार्य मनोज सक्सेना ‘गोपाल धूप वाले’, रक्ष पाल सिंह, अश्विनी कमठान, राजीव सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, दीपक राज, महेंद्र राठौर, बिट्टू मेहता, दिवाकर आर्य और शैलेन्द्र सक्सेना ‘शैलू’ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्विनी कमठान ने की, जबकि सफल संचालन दीपक राज ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!