Breaking News

प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय का निधन, नगर में शोक

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता गोविंद देवल)।
नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी एवं प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय (सिमर्रा वालों) का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि डॉ. वार्ष्णेय का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था। बुधवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया।
उनके निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नगर के चिकित्सकों व गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
शोक व्यक्त करने वालों में डॉ. उमेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. मदन बाबू गांधी, डॉ. बीपी मौर्य, डॉ. चंद्रशेखर वार्ष्णेय, डॉ. सुधीर मालपाणी, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, डॉ. मनोज शर्मा, कुशलेश बाबू, संजय शर्मा, दिनेश चंद्र हनी, दिलीप वार्ष्णेय, प्रवीन कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की मोबाइल डेंटल वैन ने सामाजिक सरोकार को बढ़ाए हाथ

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की अति आधुनिक …

error: Content is protected !!