Breaking News

प्ले ग्रुप से कक्षाओं में नामांकन शुरू, आधुनिक सुविधाओं के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Spread the love

फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में प्रवेश प्रारम्भ

बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्ले ग्रुप से आगे की कक्षाओं तक सीमित सीटों पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय में लीडरशिप, टीमवर्क, आत्मविश्वास और अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए पर्सनैलिटी डेवलपमेंट व इंग्लिश स्पीकिंग की कक्षाएं भी संचालित होती हैं।
स्कूल परिसर में विशाल खेल मैदान, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, म्यूजिक, डांस, योगा, डिबेट व अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आरटीई के अंतर्गत कक्षा 1 में 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी है। विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वाहन सुविधा और वाई-फाई युक्त परिसर भी उपलब्ध कराया गया है।
अभिभावकों से अपील की गई है कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक बार विद्यालय का अवश्य भ्रमण करें और समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …