Breaking News

महिला सशक्तिकरण का संदेश: महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग में गोष्ठी, आशाओं की मैराथन में रुबिना अव्वल

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित एनएचएम सभागार में महिला सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अर्बन आशाएं, एएनएम तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
गोष्ठी में जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी श्रीमती सुधा देवी ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने, सामाजिक व आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और निर्णय प्रक्रिया में पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज में लैंगिक असमानता को समाप्त करना भी महिला सशक्तिकरण का प्रमुख लक्ष्य है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमोहन झा ने कहा कि महिलाओं को आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और आर्थिक निर्णयों में भागीदारी देना भी जरूरी है, ताकि वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शक्ति का रूप माना जाता है, जिनमें सृजन, पोषण, सहनशीलता और अदम्य साहस की अपार क्षमता होती है। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 की भी जानकारी दी गई।
जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान डॉ. वैभव गुप्ता ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया और 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने के संबंध में जानकारी दी।
गोष्ठी के उपरांत आशाओं द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में रुबिना ने प्रथम, प्रीतीबाला ने द्वितीय और प्रतिभा पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मोहन झा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती सुधा देवी डीएचईआईओ, डॉ. वैभव गुप्ता जिला कार्यक्रम समन्वयक, समीर इफ्तेकार जिला ग्रेवांस प्रबंधक, उमेश राठौर अर्बन कोऑर्डिनेटर सहित अर्बन क्षेत्र की आशाएं उपस्थित


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली संकट, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love* *बिजली संकट, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम …

error: Content is protected !!