Breaking News

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसडीएम राशि कृष्णा

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। उपजिलाधिकारी राशि कृष्णा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दावों, आपत्तियों और नोटिस की प्रक्रिया का जायजा लिया तथा निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का उद्देश्य सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिलती है। यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय और गंभीरता के साथ कार्य करते हुए विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।
इस दौरान सुधाकर मिश्रा, नरेंद्र मौर्य, भूपेंद्र कश्यप, ललित सक्सेना, राजीव कुमार आदि मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी …

error: Content is protected !!