Breaking News

विश्व महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान और टीम इंडिया की जीत के लिए हुआ गायत्री महायज्ञ

Spread the love

बदायूं। विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना को लेकर शहर में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप मुकाबले में टीम इंडिया की विजय की कामना के साथ बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ कराया। उन्होंने कहा कि यज्ञ, प्रार्थना और सकारात्मक विचारों से वातावरण शुद्ध होता है तथा समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। उन्होंने देश की उन्नति और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना भी की।
यज्ञ के दौरान गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कर भारतीय खिलाड़ियों को शक्ति, साहस और सफलता प्रदान करने की प्रार्थना की गई। वेद मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित लोगों में भारतीय टीम की जीत को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर मृत्युंजय शर्मा, देवेंद्र पाल, दीप्ति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!