Breaking News

बिल्सी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान

Spread the love

बिल्सी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला स्वास्थ्य कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी के अलावा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिसौली, सतेती, बेहटा गुंसाई और शहजाद नगर में आयोजित कार्यक्रमों में महिला कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में महिला कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी महिला स्वास्थ्य कर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ मरीजों की सेवा करती हैं।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों में स्टाफ नर्स लता सक्सेना, अमृता पाल, सुकृति, प्रतीक्षा भारद्वाज, नाज़नीन, पूजा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रिया, अनु, रिजवाना खान, रजिया खातून, हिना सैफी, सुमंगला यादव तथा आशा कार्यकर्ता नजमा खान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला सशक्तिकरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!