Breaking News

यूजीसी के विरोध में दिल्ली जाने से पहले उसहैत में दर्जनों युवा पदाधिकारी नजरबंद

Spread the love

उसहैत। यूजीसी के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे दर्जनों युवा पदाधिकारियों को प्रशासनिक निर्देश पर उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट कुलदीप सिंह के आवास पर रविवार सुबह करीब 8 बजे कई संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। सभी लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वाहन से रवाना होने वाले थे।
बताया जाता है कि इसी दौरान थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिसकर्मी एडवोकेट कुलदीप सिंह के आवास पर पहुंच गए और वहां मौजूद सभी लोगों को घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया।
धरना में शामिल होने जा रहे लोगों में वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट कुलदीप सिंह, करणी सेना व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, करणी सेना किसान शक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव गुप्ता, मानव कल्याण सेवा समिति उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अर्चित पाठक तथा श्री भगवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पंडित सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे।
पुलिस की इस कार्रवाई के चलते उसहैत से जाने वाले युवा दिल्ली नहीं पहुंच सके, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!