Breaking News

बिना हेलमेट व सीटबेल्ट चलाने पर कार्रवाई, 96 वाहनों के चालान

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)।
शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम द्वारा गुरुवार को जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत रॉन्ग साइड वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के वाहन चलाने के आरोप में 88 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा 8 ओवरलोड भारी वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
इस तरह कुल 96 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे करीब दो लाख रुपये का शमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया। वहीं एक फिटनेस फेल हल्के वाहन को परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!