Breaking News

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता गोविंद देवल)।
कछला-शाहबाद हाईवे पर मिश्रीपुर मुकइया गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक करीब छह फीट गहरे नाले में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
घटना मिश्रीपुर मुकइया पुल के पास करीब तीन बजे की बताई जा रही है। फैतुल्लाहगंज निवासी मालाराम के अनुसार मोहम्मदगंज गांव के प्रधान के पुत्र रोहित कुमार अपने साथी रविंद्र कुमार के साथ बाइक से बिल्सी की ओर आ रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और बाइक नाले में जा समाई। हादसे में रोहित और रविंद्र को गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मदगंज व आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!