Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में महिलाओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती रेनू सिंह के कुशल निर्देशन में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं और बेटियों को उनके प्रेरणादायी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वामा सारथी की उपाध्यक्षा श्रीमती उर्वशी द्विवेदी, पत्नी श्री विजयेन्द्र द्विवेदी (अपर पुलिस अधीक्षक नगर) ने पुलिस परिवार की महिलाओं और बेटियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई तथा शासन द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, महिला आरक्षी नीलम सहित वामा सारथी और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!