Breaking News

खेत की रखवाली के दौरान किसान को सांप ने डसा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

उझानी। क्षेत्र में एक किसान की सांप के डसने से मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि किसान रात के समय अपने खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान खेत में उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!