Breaking News

होली मिलन समारोह में बदायूं की बेटी प्रिया सिंह चौहान की सफलता पर जताया गर्व, परिजनों का सम्मान

Spread the love

बदायूं। जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के तत्वावधान में संगठन के मुख्यालय पर होली मिलन समारोह सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव चयनित आईएएस प्रिया सिंह चौहान के बाबा एवं सेवानिवृत्त बीडीओ राजपाल सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त एडीएम रामवीर सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र राग “रघुपति राघव राजाराम” के कीर्तन से हुई। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया तथा संगठन का ध्येय गीत “जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो” एमएल गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 45वीं रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाली प्रिया सिंह चौहान के बाबा राजपाल सिंह चौहान को अंगवस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। आईपीएस केवल खुराना स्मृति मंच के संस्थापक व साहित्यकार अशोक खुराना ने भी उन्हें सम्मानित किया।
समारोह में समाजसेवी अशोक खुराना, कवयित्री डॉ. कमला महेश्वरी और कवि राजवीर सिंह तरंग ने होली और नारी सशक्तिकरण विषय पर काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं और साहित्यकारों की उपस्थिति में ऐसे कार्यक्रम समाज को प्रेरणा देते हैं। बदायूं की बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है और ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
अशोक खुराना ने दोहे के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“बेटी के इस चयन पर खुशियां मिलीं अपार,
हम सब की शुभकामना स्वीकारे परिवार।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ दलित नेता दयाराम व्यास, आचार्य प्रताप सिंह, एमएल गुप्ता, देवी सिंह देवड़ा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर राम लखन, नेत्रपाल सिंह, प्यारे लाल, पंकज भारद्वाज, मनसुख लाल गुप्ता, धनपाल सिंह, राजपाल सिंह राठौड़, सुरेशपाल सिंह, कृष्ण गोपाल, राजवीर सिंह तरंग, उदित प्रताप सिंह, गोपाल कृष्ण शर्मा, रामगोपाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
अंत में संस्था के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रिया सिंह चौहान के चयन पर हर्ष व्यक्त किया और शीघ्र ही जनपद में उनके सम्मान में वृहद कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!