Breaking News

चोरी के टैम्पो के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मुजरिया पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुजरिया पुलिस ने चोरी के एक टैम्पो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई से 2 मार्च 2026 को टैम्पो (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 24 एटी 6711) चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रवि लोधी पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम हरदुआगंज थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ तथा शिवम शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी लेखराज नगर कुलदीप विहार थाना महुआ खेड़ा जनपद अलीगढ़ शामिल हैं। दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया टैम्पो बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बताया गया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार व उनकी टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!