Breaking News

बदायूं में जैविक किसान मेले 7 मार्च से, किसानों को नई तकनीकों की मिलेगी जानकारी

Spread the love

बदायूं। यूपी डास्प द्वारा संचालित “नमामि गंगे जैविक खेती (ईओएफसी)” परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकासखंडों में जैविक किसान मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों का आयोजन कार्यरत संस्था वायोसर्ट इंटरनेशनल द्वारा कराया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि इन मेलों के माध्यम से किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़ी नई तकनीकों, उनकी उपयोगिता तथा लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसान इन मेलों में भाग लेकर जैविक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त करें, जिससे भविष्य में उन्हें बेहतर उत्पादन और आय के अवसर मिल सकें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 मार्च 2026 को विकासखंड दहगवां परिसर, 10 मार्च 2026 को विकासखंड सहसवान परिसर, 13 मार्च 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र उझानी, 18 मार्च 2026 को विकासखंड कादरचौक परिसर तथा 23 मार्च 2026 को विकासखंड उसावां परिसर में जैविक किसान मेले आयोजित किए जाएंगे।
उप कृषि निदेशक ने सभी किसानों से इन मेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिटनेस नहीं कराई तो 68 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त …