Breaking News

सात दिन से लापता बुजुर्ग का पेड़ पर लटका मिला शव

Spread the love

मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली मजरा बीबीगंज में करीब एक सप्ताह से लापता 58 वर्षीय बुजुर्ग का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

गांव निवासी कल्लू पुत्र ज्ञानचंद शर्मा बीती नौ सितंबर की शाम खाना खाने के बाद घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

बताया गया कि करीब सात-आठ माह पहले कल्लू सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिजनों के अनुसार, इसके बाद से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।

बीती शाम जंगल में मवेशी चरा रहे लोगों की नजर यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई श्री गणेश चतुर्थी

Spread the loveबिल्सी –आज श्री कालसेन बाबा इंटर कालेज में भगवान श्री गणेश चतुर्थी धूमधाम …