Breaking News

गणेश मंदिर परिसर में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन

Spread the love

सम्भल/चन्दौसी। मिनी वृंदावन नगरी चन्दौसी में श्री गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले उत्तर भारत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध मेला गणेश चौथ-2026 के 66वें महोत्सव के अंतर्गत श्री गणेश मंदिर सिद्धपीठ परिसर में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया।
भजन संध्या का आयोजन स्व० श्रीमती उमा देवी जी, पत्नी डॉ० गिरिराज किशोर गुप्ता जी (गणेश मंदिर) की पुण्य स्मृति में किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भगवान श्री गणेश जी का विधिवत पूजन उनके पुत्र मनोज गुप्ता मीनू, पुत्रवधू योजना गुप्ता एवं पौत्री युक्ति गुप्ता द्वारा किया गया।
भजन संध्या में राधा माधव संकीर्तन मण्डल के कलाकारों ने भावपूर्ण संगीत की मधुर धुनों के साथ भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आए। पूरे गणेश मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
इस अवसर पर महिलाओं में योजना गुप्ता, युक्ति गुप्ता, गीता गुप्ता, वीना गुप्ता, रजनी चौधरी, अंजू गुप्ता, सीमा वार्ष्णेय, संध्या वार्ष्णेय, रुषा सोलंकी, विनीता गुप्ता, नीतू गुप्ता, गुंजन गुप्ता, प्रतिभा चौधरी, भावना गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कार्यवाहक मेला मुख्य सचिव ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज गुप्ता मीनू, डॉ० राजीव गुप्ता, विनय सर्राफ, एड० लोकेंद्र शर्मा, प्रजीत लालू, मेजर शशिकांत गुप्ता, सतेन्द्र मामा, मुकेश ब्रेड, प्रभात कृष्णा, प्रफुल्ल कुमार, राहुल चौधरी, संजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शुभम अग्रवाल, आकाश शर्मा एवं प्रमोद गुरु, सतीश किराना सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत की नई ‘आंख’ बनेगा EOS-05, आज तड़के होगा प्रक्षेपण

Spread the loveबदायूं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शुक्रवार तड़के 2:55 बजे पृथ्वी अवलोकन उपग्रह …