Breaking News

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह संपन्न सामाजिक समरसता व संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर

Spread the love

बदायूं। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को परशुराम इंटर कॉलेज, नेकपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विहिप के प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। पूरे समारोह के दौरान सामाजिक समरसता, सेवा, सांस्कृतिक चेतना और हिंदू समाज की एकजुटता का संदेश गूंजता रहा।
समारोह के मुख्य वक्ता एवं विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिदृश्य में हिंदू समाज को संगठित, सशक्त और जागरूक होकर अपनी सामाजिक व सांस्कृतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी आपसी एकता में समाहित है। आज समय की मांग है कि हम सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ें।
उन्होंने आगे कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मूल उद्देश्य समाज को जोड़ना, सेवा के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों तक पहुंचना और युवाओं में सनातन संस्कारों का संचार करना है। संगठन के कार्यकर्ता निरंतर जनसंपर्क व सेवा कार्यों को गति दें, यही स्थापना दिवस का वास्तविक संकल्प है।
कार्यक्रम के दौरान विहिप जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, सह विभाग संयोजिका महेशा सिंह, जिला संयोजिका प्रतिभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, जिला उपाध्यक्ष राजीव साहू, जिला सह मंत्री राजेश बाबू, जिला उपाध्यक्ष डी.एन. शर्मा तथा संदीप रस्तोगी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मोहसिन रज़ा बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, बदायूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Spread the loveबदायूं। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहसिन रज़ा को उत्तर प्रदेश राज्य …