Breaking News

सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का दिया मार्गदर्शन

Spread the love

बदायूं, 8 सितंबर। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने युवाओं के सर्वांगीण विकास और उचित मार्गदर्शन के उद्देश्य से शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइन बदायूं में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित सवाल पूछे।

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने और समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने तथा गुरुजनों का सम्मान करने की अपील की।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में ऑडिटोरियम और अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कोतवाली परिसर में 48 क्षमता वाले हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष तथा सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय भवन में चल रहे मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों का भी जायजा लिया।

थाना कोतवाली परिसर में हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष के अधूरे कार्यों को 15 दिन में पूरा कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए गए।

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव, प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा, संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी तथा शिक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …