बदायूं। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की एक संयुक्त बैठक ट्रस्ट के बदायूं स्थित मुख्यालय पर वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी विजयादशमी पर्व पर आयोजित होने वाले भव्य ‘शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा’ की रूपरेखा तय कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने तथा क्षत्रियों के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उन्नयन पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु जिम्मेदारियां सौंपने के साथ संगठन का विस्तार भी किया गया। इसमें विजय कुमार सिंह को संरक्षक मंडल सदस्य, रतन वीर सिंह तोमर व दीपक चौहान को जिला उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह एडवोकेट को जिला महासचिव तथा शोभित तोमर को बदायूं तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विधि सलाहकार हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने युवाओं से आह्वान किया कि वे दुर्व्यसनों से दूर रहकर ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ उठाएं। संगठन ईडब्ल्यूएस नियमों में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा जनहित के कार्यों में निरंतर अग्रणी रहकर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है।
जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने जानकारी दी कि इस वर्ष 20 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित स्काउट भवन में शस्त्र पूजन समारोह एवं दशहरा सभा का आयोजन भव्यता से किया जाएगा। इसमें देश भर से ख्यातिलब्ध क्षत्रिय हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में वैदिक यज्ञ और पारंपरिक शस्त्र पूजन के साथ-साथ मेधावी छात्र-छात्राओं, नवनियुक्त युवाओं और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में गोपाली सिंह, रवि प्रताप सिंह, विजय पाल सिंह भदौरिया, वेदपाल सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह चंदेल, सुरेश सिंह सिसौदिया, धीरजपाल सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat